The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारी हुए लामबंद

Spread the love

राजस्थान । राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। प्रदेश के करीब तीन लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए अभियान शुरू करने जा रहे हैं।इसके तहत रविवार को प्रदेश भर में बैनर पोस्टर लगाकर राजस्थान की गहलोत सरकार का आभार प्रदर्शन किया जाएगा और उसके बाद 1 सप्ताह तक ज्ञापन दो अभियान शुरू किया जाएगा। कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल मंत्री से लेकर अधिकारियों तक को ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग करेंगे।
कर्मचारी संगठनों ने राजस्थान सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए कहा है कि अब छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को भी पुरानी पेंशन योजना बहाल कर देना चाहिये। 2018 के चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा किया था । कर्मचारी संगठनों का कहना है कि नई पेंशन योजना बाजार आधारित होने के चलते पूरी कर्मचारी हित के खिलाफ है। कर्मचारी अलग-अलग फोरम पर इसका विरोध करते आए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor