The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा नगर अध्य्क्ष सुरेश गुप्ता समेत तीन कार्यकर्ताओं को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर शहर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मनोहर दत्त तिवारी रघु राम सेठिया, रवि कश्यप को आरटीओ कार्यालय वाले मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है 146, 147, 341, 3-1-4 एससी एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

मामले में सीएसपी हेम सागर सिदार ने बताया कि सुरेश गुप्ता, मनोहर दत्त तिवारी, रघु राम सेठिया, रवि कश्यप को किया गया है मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर शहर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के अगुवाई में 6 जनवरी 2021 को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरटीओ दफ्तर का घेराव किया था इस दौरान उनके नाम पट्टिका पर कालिख पोत दिया गया था। जिसके बाद एससी एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत बीजेपी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor