The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ब्रेकिंग न्यूज़:- शादी जोड़े में महिला की जंगल में मिली सड़ी गली लाश, मौके पर पुलिस पहुंच जांच में जुटी

Spread the love

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। केरेगांव थाना क्षेत्र में शादी के जोडे में एक महिला का सडी गली हालत में शव मिला है।वही लाश मिलने से ईलाके में सनसनी फैल गई है।सुचना पर तत्काल केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और नगरी एसडीएम की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बताया जा रहा है केरेगांव वन परिक्षेत्र के फारेस्ट गार्ड को ग्राम अमलीपारा के जंगल में एक महिला की लाश मिलने की जानकारी ग्रामीणो ने दी जिसके बाद इसकी सुचना फारेस्ट गार्ड ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।गौरतलब है कि मृतक महिला शादी के जोडे में थी जिसकी उम्र करीब 25 साल के आसपास है ऐसे में स्थानीय लोग व पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे है।वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का कारण पता चल पायेगा।फिलहाल केरेगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor