The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तक 3 करोड़ 15 लाख 26 हजार 212 टीके लगाए गए

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए अब तक कुल तीन करोड़ 15 लाख 26 हजार 212 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 96 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका और 63 प्रतिशत को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद 3 जनवरी को पहले ही दिन एक लाख 85 हजार 906 किशोरों का टीकाकरण किया गया है। प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के लिए लक्षित 11 प्रतिशत से अधिक किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका पहले ही दिन लगाया गया। राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 89 लाख 41 हजार 014 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका और एक करोड़ 23 लाख 99 हजार 292 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor