The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

किरंदुल से कारली तक पहुँचा लाल ज़हर,जनता का हाल बेहाल

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

दंतेवाड़ा/जगदलपुर। जिला प्रशासन द्वारा (AMNS)आर्सेलर मित्तल निपौन स्टील इंडिया के वेस्ट मटेरियल के दोहन कार्य से आम जनता की परेशानियां बढ़ती जा रही है । जौहर लोजिस्टिक्स कंपनी द्वारा किरंदुल से कारली तक चल रहे इस कार्य मे सड़को पर सरपट दौड़ रही बड़ी बड़ी गाड़ियों से दुर्घटना का अंदेशा तो हमेशा बना ही रहता है पर साथ ही इसमें परिवहन किये जा रहे लाल ज़हर से भी हवा में फैलने से इनकार नही किया जा सकता । क्योंकि यह चूर्ण रूप में इसे ले जाया जा रहा है तो इस धूल में मौजूद लौहकण लोगो की सांस लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है । जिससे अनेको बीमारियों को न्योता मिल रहा है ।इन सब मामलो में जिला प्रशासन की कार्यशैली संदेहास्पद नज़र आ रही है। विकास के नाम पर लोगो को ज़हर के गुब्बारे परोसे जा रहे है । दंतेवाड़ा जिला पहले ही अपनी अन्य समस्याओं से जूझ रहा है और ऐसे विकास के नाम पे लाल ज़हर का बोझ नही सहन किया जाता । विकास के मायनो को अगर तलाशे तो जनता के हित मे मुद्दों को रखा जाए ।( AMNS) आर्सेलर मित्तल निपौन स्टील्स इंडिया के वेस्ट को डंप करने की बात हो तो शासन को उचित दिशा निर्देशों का पालन के तहत नियमो से कार्य करवाने का दायित्व है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor