The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Crime

मोबाइल से बात करने के दौरान मोबाइल फोन को लूटकर भागने वाला आरोपी बाईक के साथ पकड़ाया

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। कांकेर पुलिस को मोबाइल की लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पूरा मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी अर्जून प्रजापति पिता पुनित प्रजापति उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम माकड़ी थाना कांकेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी प्रार्थी दिनांक 26 फरवरी की रात्रि करीबन 10.30 बजे अपने घर के पास मोबाईल से बात कर रहा तभी एक व्यक्ति मोटर सायकल से प्रार्थी के पास आया और प्रार्थी का रियलमी कम्पनी के मोबाईल फोन कीमत 7500.00 का लूट कर भाग गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान कांकेर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को ट्रैक करते हुए पीछा पेट्रोलिंग टीम द्वारा आरोपी अनादि मंडल पिता दुलाल मंडल उम्र 28 निवासी शुभ पल्ली पखांजूर को चारामा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया एवं आरोपी द्वारा लूट की घटना कर भागने में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जप्त किया गया है।आरोपी ने लूट करने एवं भागने में प्रयुक्त मोटर सायकिल C G 11 AV 9310 अपाचे का कोई दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया है आरोपी ने पूछताछ में उस मोटरसाइकिल को किसी दूर के रिश्तेदार की मोटर साइकिल होना बताया है आशंका है कि आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी चोरी की हो सकती है जिसको लेकर भी पुलिस विवेचना कर रही है

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *