भाभी की बहन को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में युवती से प्यार करने वाले रायपुर के युवक दो साल पहले दोस्ती की। फिर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब उसने प्रेमिका से ब्रेकअप कर दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। इधर, परेशान युवती ने उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा में रहने वाला युवक दीपक कुमार वस्त्रकार प्राइवेट जॉब करता है। सकरी क्षेत्र में उसकी भाभी का मायका है। इसके चलते उसका यहां आना-जाना रहता था। दो साल पहले उसने अपनी भाभी की 27 वर्षीय बहन से दोस्ती की और फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दीपक उसके साथ शादी करने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने युवती से मिलना जुलना बंद कर दिया। इधर, युवक ने दूसरी जगह शादी तय कर ली और 6 फरवरी को सगाई भी कर लिया। महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम ने बताया कि सोमवार को युवती की शिकायत पर केस दर्ज करने से पहले पुलिस ने आरोपी दीपक के गांव तिल्दा नेवरा में दबिश दी। जहां से उसे पकड़ लिया गया। फिर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.