The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे का आशीर्वाद समारोह में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र और नए वर-वधु चैतन्य बघेल व ख्याति वर्मा का आशीर्वाद समारोह कुछ देर बाद शुरू होने वाला है। समारोह में मेहमानों के आने का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। कार्यक्रम के लिए पाटन के सर्किंट हाउस स्थल में भव्य समारोह की तैयारी की गई है। पूरे सर्किट हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। समारोह स्थल में प्रवेश के लिए 7 द्वार बनाए गए हैं। हर द्वार के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्ति की गई है। सारा कार्यक्रम परिवार से जुड़े लक्ष्मण चंद्राकर की देखरेख में हो रहा है। दोपहर 1 बजे से भोजन शुरू हो गया है। 50 हजार मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। इसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजन से लेकर नॉर्थ इंडियन फूड भी शामिल हैं। समारोह की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 9 आईएएस और 11 आईपीएस अफसरों को सौंपी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *