The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा,पूरा शहर हुआ शिवमय

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । 1 मार्च को महाशिवरात्रि है उसके पूर्व आज 28 फरवरी को शहर में महाकाल भक्तों द्वारा भव्य और विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जो कि गुरुद्वारा चौक से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए अभी तक लगातार जारी है। इस शोभा यात्रा में हरियाणा से आये ओघड़ दल, जबलपुर से आए बाबा भक्त व छत्तीसगढ़ की स्थानीय लोककला का नयनाभिराम दृश्य देखने को मिला ये सभी दल महाकाल बाबा की झांकी के सामने-सामने प्रदर्शन करते चल रहे थे । इस भव्य आयोजन में महापौर हेमा देशमुख, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल सहित हजारों की संख्या में शहर व आसपास के ग्रामीण जन उपस्थित रहे। एक प्रकार से पूरा शहर महाकाल मय हो गया। जय बाबा महाकाल।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *