The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

माशिमं की 12वीं बोर्ड परीक्षा दो मार्च से शुरू,10वीं- 12वीं दोनों ही परीक्षा में पहला पर्चा हिंदी विशिष्ट व हिंदी सामान्य के लिए होगा

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा दो मार्च से शुरू हो रही है। 10वीं- 12वीं दोनों ही परीक्षा में पहला पर्चा हिंदी विशिष्ट व हिंदी सामान्य के लिए होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें परीक्षार्थियों को व्याकरण, पद्य और गद्य से अंक बनाने में सहूलियत होगी। माशिमं के टोल फ्री नंबर पर सोमवार को बड़ी संख्या में फोन आए और बच्चों को विशेषज्ञों ने कई टिप्स दिए। परीक्षा केंद्रों में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। टोल फ्री नंबर पर विषय-विशेषज्ञ निशा शर्मा, रागिनी अवस्थी, डॉ. लिली साहू और कुसुम त्रिपाठी ने हिन्दी विषय से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया। साथ ही मंडल के उप सचिव जेके अग्रवाल और सहायक प्राध्यापक प्रीती शुक्ला विद्यार्थियों की अन्य विषय संबंधी समस्याओं का समाधान किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor