The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,3 की मौत 6 घायल

Spread the love

सरगुजा । सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। वहीं 6 से ज्यादा लोग घायल है। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सिकिलमा निवासी सी कमल खलखो की बारात सोमवार सुबह नानदमाली गांव गई थी। सी कमल किसी कार में सवार होकर गया था। जबकि दूसरे बाराती बस से नादनमाली गांव गए थे। बस में महिलाएं और छोटे बच्चे भी थे। पता चला है कि बारात खत्म होने के बाद सभी रात को 10 से 11 के बीच लौट रहे थे। उसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे 43 में लालमाटी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही एक बच्चे और 16 साल की लड़की की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद आस-पास और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां एक अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साथ ही अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। उनका इलाज अभी किया जा रहा है। उनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में राजेंद्र खलखो 4 वर्ष,आरती बड़ा 16 वर्षीय और जीवन मिंज 48 वर्ष की मौत हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *