The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राफेल मुद्दे पर दिया बड़ा बयान,जाने पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राफेल मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने मामले में पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर राफेल मामले में पीएम मोदी चुप क्यों है भारत सरकार जेपीसी का गठन क्यों नहीं करती है। इससे मतलब साफ है कि सरकार मेहनकश लोगों का पैसा दलाली में जा रहा है। सीएम ने कहा कि राफेल मामला आज अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीरम जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा आयोग गठित करने की कांग्रेस की मांग पर बयान दिया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बहुत जल्द इस पर फैसला हो जाएगा। निश्चित रूप से विचार कर निर्णय लिया जाएगा। जीरम जांच आयोग का कार्यकाल पूर्ण हो चुका था। आयोग ने कहा था कि उनकी रिपोर्ट अधूरी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह विभाग की बैठक को लेकर भी बयान दिया है। सीएम ने कहा कि पुलिसिंग काम में कसावट लाने के निर्देश दिए हैं। आदिवासियों के प्रकरण वापसी पर तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *