The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,10 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त

Spread the love

रायपुर। राजधानी के पण्डरी बस स्टैण्ड में पुलिस ने एक अंतरर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर 10 किलों ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त की है।मिली जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र नगर थाना पुलिस को 12अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति उम्र करीबन 34-35 वर्ष का गुलाबी रंग का फुल शर्ट व नीला रंग का जींस पैट पहना हुआ अपने पास लाल रंग के रेगजीन बैंग में अवैध रूप से गांजा रखकर परिवहन करने के लिए बस में खड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी के कब्जे से रेगजीन बैग के अंदर 10 पैकेटो में रखा कुल वजन 10 किलोग्राम गांजा भरा हुआ एवं कब्जे से एक नग मोबाईल जब्त की हैै। जब्त गांजा की कीमत 80 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम मोहित कुमार पिता राम अवतार उम्र 34 वर्ष निवासी मीरपुर पोस्ट पुखराया थाना भोगनीपुर जिला कानपुर (उत्तरप्रदेश) बताया है।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाही की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor