The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

फास्टेक व टाईटन कंपनी का डुप्लीकेट चश्मा,घड़ी बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज 2 लाख 57500 रुपये कीमत का घड़ी व चश्मा जब्त

Spread the love

रायपुर। ब्रांडेड कंपनी का नकली चश्मा व घड़ी बेचने की सूचना पर दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाही की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गोलबाजार स्थित गोदरीवाला आपटिक्लस दुकान तथा बंजारी रोड स्थित नरेश वांच में ब्रांडेड कंपनी का नकली चश्मा व घड़ी बेचने की सूचना पर ईआइपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिडेट के जांच अधिकारी मयंक शर्मा की शिकायत पर गोलबाजार पुुलिस ने दुकान का संचालक मनीष चौथवानी पिता अशोक कुमार उम्र 36 वर्ष निवासी आनंद नगर थाना तेलीबांधा रायपुर के दुकान में दबिश देकर टाईटन एवं फास्ट्रेक कंपनी के नकली उत्पादकों को चिंहित कर 20 नग नकली लेबल लगा टाइटन आई वियर व नकली चश्मा कीमती 10000 रुपये, 110 नग हुबहु असली जैसा फास्ट्रेक कंपनी की नकली हाथ घड़ी कीमती 55000 रूपये को बरामद कर जब्त की है तथा बंजारी रोड स्थित नरेश वांच में दुकान का संचालक नरेश माखीजा पिता स्वर्गीय राम उम्र 30 वर्ष ​निवासी गंगा विहार गली नंबर 03 थाना राजेन्द्र नगर रायपुर के दूकान में दबिश देने पर फास्ट्रेक कंपनी के नकली उतपाद 385 नग फास्ट्रेक कंपनी की हुबहु असली जैसे दिखने वाली नकली हाथ घड़ी कीमती 192500 रुपये को बरामद कर जब्त की है। दोनों दुकानदारों के खिलाफ कापीराईट एक्ट की धारा 51 के तहत कार्रवाही की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor