The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

युवा मोर्चा पदाधिकारी और सांसद सरोज पांडेय के गुट में मारपीट,महामंत्री का सिर फोड़ा

Spread the love

भिलाई। भिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा में वर्चस्व की लड़ाई सड़क पर आ गई है। 09 नवंबर देर रात को दो गुटों में हुई मारपीट में भाजयुमो महामंत्री का सिर फोड़ दिया। उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं। झगड़े के बाद दोनों गुट सुपेला थाने पहुंच गए, जहां देर रात तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने दोनों ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।

भिलाई के नेहरू नगर में 09 नवंबर की देर रात भाजयुमो के भिलाई जिला महामंत्री लोकेश पांडेय और कैंप मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में लोकेश के सिर में गहरी चोट आई है। बाकी लोग ठीक हैं। झगड़े के बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे के ऊपर लूट का आरोप भी लगाया है। इसके बाद दोनों गुट देर रात सुपेला थाना पहुंचे और वहां भी हंगामा करते रहे। सुपेला पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor