The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

त्रिवेणी संगम राजिम के तट पर नदी उत्सव का आयोजन 21 से 24 दिसम्बर तक किया जा रहा

Spread the love
“संतोष सोनकर ​की रिपोर्ट”

राजिम । जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव के तहत् महानदी के राजिम तट पर “नदी उत्सव” का आयोजन 21 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आशुतोष ने बताया कि नदियों का महत्व, जल संरक्षण एवं नदी स्वच्छता के संबंध में आम नागरिक की सहभागिता विकसित करने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के तहत् शुभारंभ दिवस पर नदी में दीप प्रज्जवलन एवं आरती कार्यक्रम, जल संबंधी प्रर्दशनी एवं स्कूलों में जल की महत्ता पर निबंध प्रतियोगिता, प्रभात फेरी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं जल स्वच्छता पर चर्चा,क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय, श्रमदान कर घाट स्वच्छता कार्यक्रम, पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण का कार्य आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम में जल की महत्ता, संरक्षण एवं स्वच्छता पर कलाजत्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जावेगा। निबंध प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor