The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

माकपा राज्य सम्मेलन : स्वागत समिति गठित, मनोहर अध्यक्ष, प्रशांत बने सचिव

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का 7वां छत्तीसगढ़ राज्य सम्मेलन 21-22 दिसम्बर को कोरबा जिले के कोयला क्षेत्र बलगी में होने जा रहा है। सम्मेलन के खुले सत्र का उदघाटन माकपा पोलिट ब्यूरो सदस्य व पूर्व सांसद (राज्यसभा) तपन सेन करेंगे।

सम्मेलन के आयोजन तथा प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए 27-सदस्यीय स्वागत समिति का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष सीटू तथा कोयला मजदूरों के नेता वी एम मनोहर और सचिव प्रशांत झा कोषाध्यक्ष जनाराम कर्ष,उपाध्यक्ष सुरति कुलदीप, जनकदास,धनबाई, लंबोदर, प्रताप दास, एस एन बेनर्जी गया प्रसाद,सुखेंदु घोष सहायक सचिव राजकुमारी कंवर, अशोक,देव नाथ,डी एल टण्डन,अभिजीत गुप्ता, हुसैन, शेख बच्चा, को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ गठन के बाद कोरबा जिले में दूसरी बार माकपा का राज्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी है। कुसमुंडा से लेकर बांकी मोंगरा तक दीवार लेखन व बैनरों के जरिये सम्मेलन के संदेश को आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हालांकि कोरोना प्रोटोकॉल के मद्देनजर रैली और आमसभा का आयोजन नहीं किया जा रहा है, लेकिन सीमित आमंत्रितों के साथ 21 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से सम्मेलन का खुला सत्र आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी तथा केंद्रीय समिति सदस्य जोगेंद्र शर्मा भी हिस्सा लेंगे।

सम्मेलन के स्वागताध्यक्ष वी एम मनोहर ने कहा कि कोरबा जिला कोयला मजदूरों और भूविस्थापित किसानों के संघर्षों की धरती है। इस धरती से माकपा संगठन और आंदोलन के विस्तार की योजना बनाई जाएगी, जिसकी धमक आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश की राजनीति में दिखेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor