The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedChhattisgarhCrime

पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौत

Spread the love

रायपुर । धरसीवा थाना क्षेत्र में एक पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध काम पर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार वर्मा पिता अवध राम वर्मा 31 वर्ष निवासी अंबेडकर चौक सिलतरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, 8 अगस्त को प्रार्थी का पिता अवध राम वर्मा अपने किराना स्टोर से घर पैदल जा रहा था,तभी अज्ञात वाहन ने सोनू- मोनू ढाबा के सामने मेन चौक सिलतरा में प्रार्थी के पिता को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया, हादसे में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *