The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला से साल भर किया दुष्कर्म,गर्भवती होने पर छोड़कर भागा आरोपी,मामला दर्ज

Spread the love

बालोद। बालोद जिले के डौंडीलोहरा ब्लॉक में 1 साल तक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता और उसके परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत देवरी थाने में की है। पुलिस के मुताबिक अपने पति से अलग हुई एक महिला से आरोपी ये कहकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा कि मैं तुम्हारी 10 साल की बेटी और गर्भ में आने वाले बच्चे का ख्याल रखूंगा। लेकिन जब पीड़िता 9 माह की गर्भवती हो गई और किसी भी वक्त उसकी डिलीवरी हो सकती है तब आरोपी ने उसका साथ देने और उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2)(एन) के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *