The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सल प्रभावित पाहुरनार गांव में बाइक से पहुंचे कलेक्टर और एसपी

Spread the love

दंतेवाड़ा। जिले के इंद्रावती नदी पार बसे नक्सल प्रभावित पाहुरनार गांव में कलेक्टर और एसपी बाइक से पहुंचे। यहां के ग्रामीणों से उन्होंने मुलाकात कर समस्या जानी। अच्छी बात यह रही कि कभी फोर्स को देखकर भागने वाले ग्रामीणों ने खुद कलेक्टर और एसपी को अपनी बाइक में बैठा कर गांव घुमाया। गांव की सारी समस्याओं से अफसरों को रुबरू करवाया। लेकिन यह तब संभव हो सका जब 3 दिन पहले फोर्स ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली रामसू को मुठभेड़ में ढेर किया। रामसू इस इलाके में विकास पर रोड़ा बना हुआ था। उसकी मौत के बाद अब ग्रामीण भी खुलकर अपनी बात रख रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor