छत्तीसगढ़ प्रथम आगमन पर महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटटा डिसूजा का रायपुर एयरपोर्ट में भव्य स्वागत

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रथम आगमन पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेटटा डिसूजा का छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के नेतृत्व में एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत और महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख की उपस्थिति में पुष्प गुच्छ एवं माला के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों से आए जिला पदाधिकारियों के साथ साथ, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख के नेतृत्व में महिला कांग्रेस राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कुसुम दुबे, प्रदेश सचिव खैरुननिशा खान, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिमा बंजारे, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद दुलारी साहू , पार्षद पूर्णिमा नागदेवे, शहर उपाध्यक्ष रीना पटेल आदि महिला नेत्रियां की भी उपस्थित रही।
जनकारी के अनुसार एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी के नारे लड़की हूं लड़ सकती हूं के अनुरूप खैरागढ़ में कांग्रेस से महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा को मैदान में उतारा गया है, आज रायपुर में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी के बैठक के पश्चात कल खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र में भी महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटटा डिसूजा संभवत: दौरा करेंगी साथ ही पंडरिया क्षेत्र के भी एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी, इस दौरान महापौर हेमा देशमुख द्वारा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटटा डिसूजा को राजनंदगांव आने के लिए आमंत्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.