The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

युद्धग्रस्त यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 120 स्टूडेंट की हुई वापसी

Spread the love

THEPOPATLAL युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी का अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के 120 स्टूडेंट वापस आ चुके हैं। अब सुमी और खारकिव जैसे पूर्वी शहरों में फंसे भारतीयों की निकासी का अभियान शुरू हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि आज सभी को कम से कम संघर्ष क्षेत्रों से तो निकाल लिया जाएगा।
यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ियों की वापसी के लिए नोडल अधिकारी गणेश मिश्र ने बताया, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के 17 स्टूडेंट दिल्ली पहुंचे थे। उनकी शाम को उड़ान थी, लेकिन वह कैंसल हो गई। ऐसे में उन्हें सुबह की उड़ान से रायपुर भेजा गया है। शनिवार को भी सुबह 10-12 स्टूडेंट रोमानिया और पाेलैंड से लौटे हैं। अभी दो और उड़ाने आ रही हैं उसमें भी अपने लोग हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor