The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री से मानदेय में वृद्धि करने की अपील की

Spread the love

रायपुर। रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर पिछले 3 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा अपने पूर्ण कालीन नियमितीकरण के लिए विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया गया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने कहा कि हम छोटे कर्मचारियों की मांग को दबाया जा रहा है हम पर उच्च अधिकारियों के द्वारा धरना ना देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम सभी विधानसभा का घेराव करेंगे और अगर हमें इस बीच रोका जाता है तो रोके जाने वाले जगह पर ही हम धरने पर बैठ जाएंगे क्योंकि हमारी नियुक्ति वर्ष 2011 में हुई थी और उस वक्त हमें 1100रू. मानदेय दिया जाता था और आज 11 वर्षों बाद भी अब मात्र 2300रू. मानदेय प्राप्त करके अपने कार्य को सुचारू रूप से चलाते आए थे पर अब हमारी मांग है कि अंशकालीन नियमितीकरण के बजाय हमें पूर्ण काली नियमितीकरण दिया जाए और हमारे मानदेय में वृद्धि भी की जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor