Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव:पंचायत चुनाव के लिए 1066 मतदान केंद्र बनाए गए,राज्य निर्वाचन आयुक्त विड 19 गाइडलाइंस के पालन के दिये निर्देश

Spread the love

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप चुनाव के तहत 330 पंच पदों के लिए 733,152 सरपंच पदों के लिए 455 ,27 जनपद सदस्य के लिए 88 और 3 जिला पंचायत सदस्य के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने वोट ज़रूर डालें लेकिन कोविड 19 से सुरक्षा के उपाय भी अपनाएं। मतदान के दिन मास्क का उपयोग अवश्य करें , मतदान केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ,वोट डालने के पहले और बाद में सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। उल्लेखनीय है कि मतदान के लिए 1066 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्रों में कोविड 19 गाइडलाइंस के पालन के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों में मतदान दल के साथ 2 सुरक्षा कर्मियों और एक स्वास्थ्य कर्मी की भी ड्यूटी लगाई गई है। मतदान दल के प्रत्येक सदस्य को सुरक्षा के सभी उपाय जैसे मास्क,सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग गलब्स इत्यादि अपनाना अनिवार्य होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor