The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग : महाराजा मैगी के संचालक की उसके ही दो कर्मचारियों ने कर दी हत्या ,काम पर नहीं आने को लेकर हुआ था विवाद

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
राजधानी रायपुर के मानाकैम्प इलाके में महाराजा मैगी के संचालक की हत्या उसके ही दो कर्मचारियों ने कर दिया। हत्या की वजह काम पर नहीं आने संचालक और कर्मचारियों के बीच हुए विवाद होना बताया जा रहा है। इसी बात पर आरोपियों ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक श्रीमती संगीता गोस्वामी उम्र 36 साल टेमरी चौक हनुमान मंदिर गली थाना माना कैम्प ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है की प्रार्थिया का पति अजय गोस्वामी का ग्राम टेमरी व्हीआईपी रोड में महाराजा मैगी पाईंट तथा पुराना मैगी पाईंट के नाम से दो कैफे है, महाराजा कैफे में अन्य वर्करो के साथ सागर सिंह श्याम ऊर्फ कृष्णा छिंदवाडा म0प्र0 तथा चिनमय साहु ऊर्फ चिन्टु संबंलपुर उडिसा भी काम करते थे और पुराना मैगी पाईंट में रहते थे 25.10.22 को उक्त दोनो वर्कर महाराजा मैगी पाईंट में काम करने नही आयें थे। इस पर पीड़िता का पति सागर सिंह श्याम और विनमय साहु को बुलाने के लियें पुराना मैगी पाईंट में जो विहार कैफेटेरिया के पीछे है में शाम करीब 05.30 बजे गयें थे, पुराना मैगी पाईंट में पति अजय गोस्वामी और वर्कर सागर सिंह श्याम तथा चिनमय साहु ऊर्फ चिन्टु के साथ काम में नही आने की बात को लेकर झगडा विवाद हुआ जिससे सागर सिंह श्याम ऊर्फ कृष्णा तथा चिनमय साहु ऊर्फ चिन्टु मेरे पति को लकडी के बत्ते व डंडा से हत्या करने की नियत से मारपीट कर गंभीर चोट पहुचायें। जिससे उसके पति अजय गोस्वामी के सिर व कान तथा चेहरे में गंभीर चोटें लगने से मौके पर ही मौत हो गया। घटना के संबंध में राजमुनी जायसवाल के बताने पर मुझे जानकारी हुई घटना को वर्कर संतोष ने देखा है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 302,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *