Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को बुरी तरह कुचला,ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Spread the love

सुपेला। सुपेला थाना क्षेत्र के नयापारा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को कुचल दिया जिसे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। ग्रामीणों ने चक्काजाम कर किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक युवक की जान ले ली। हादसा नयापारा में तड़के सुबह 7:00 बजे की है। जब युवक सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को कुचल दिया जिसे उसकी मौत मौकें पर ही हो गई। युवक का नाम रोहित उम्र 30 वर्ष बताया जा रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम किया है। ग्रामीणों के चक्काजाम करने से रोड के दोनों तरफ 3 से 4 किलोमीटर तक गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई है। ग्रामीण युवक का शव सड़क पर रख कर न्याय की मांग रहे है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहे है लेकिन ग्रामीण पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। उनकी मांग है कि अनुविभागीय अधिकारी अफ़सर के सामने आकर उनसे बात करे। पुलिस की जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor