The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ओपन स्कूल ने आवेदन की तारीख बढ़ाई,31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से आयोजित हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2022 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ओपन स्कूल ने एक बार फिर आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अब विलंब शुल्क 500 रुपये देना होगा। बतादें कि इसके पहले आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर तक निर्धारित थी।
जिन परीक्षार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनके लिए ओपन स्कूल ने एक बार फिर मौका दिया है। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्रवेश संबंधी कोई भी तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। छात्र-छात्राएं अपने जिले में निर्धारित अध्ययन केंद्रों से परीक्षा आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केंद्र से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अध्ययन केंद्रों की सूची ओपन स्कूल की वेबसाइट sos.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *