The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

निकाय चुनावों के नतीजे आने से पहले भाजपा नेता का नोट बांटने वाला वीडियो वायरल

Spread the love

रायपुर । गुरुवार को बीरगांव के निकाय चुनावों के नतीजे आएंगे, मगर इससे पहले एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लोगों को रुपए बांटते कैमरे में कैद हुए हैं। अपनी जेब से 200 रूपए के नोटों का बंडल निकालकर सामने खड़ी महिलाओं और पुरुषों को नेताजी नोट बांट रहे हैं। कैमरे में कैद हुए भाजपा प्रत्याशी का नाम पुनाराम साहू है। यह बीरगांव के वार्ड नंबर 37 से प्रत्याशी हैं। पुनाराम साहू ने कहा कि हां मैंने रुपए दिए हैं मगर यह रुपए मैंने कार्यकर्ताओं के नाश्ते-पानी के लिए दिए थे, कार्यकर्ता हमारे लिए मेहनत करते हैं तो उन्हें नाश्ता पानी के लिए रुपए देने पड़ते हैं। मैंने एक महिला को 200 रुपए पानी और एक युवक को कुछ रुपए नाश्ता लाने के लिए दिया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor