कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

Spread the love

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में फिर से एक शख्स की ​हत्या हो गई है। मामला आपसी विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दीया। झिरमल सिंह (55 वर्ष) टाटीबंध इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहता थे। झिरमल सिंह इसी इलाके में ट्रांसपोर्टर का काम करता था। झिरमल सिंह का अपने बेटे हरप्रीत सिंह से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पता चला है कि हरप्रीत सिंह कुछ करता नहीं था। इसी वजह से झिरमल सिंह उसे डांटा करता था। जिसके चलते हरप्रीत सिंह चार महीने पहले घर छोड़कर चला गया था, लेकिन मंगलवार रात को अपने घर लौटा था कि अचानक झिरमल सिंह और हरप्रीत में विवाद शुरू हो गया और करीब रात 2 बजे हरप्रीत ने झिरमल को कुल्हाड़ी से कई वार कर पिता को मार डाला और वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला है। पुलिस को इस बात की जानकारी झिरमल सिंह की पत्नी ने दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.