The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

दीपावली से पहले केजरीवाल का बड़ा फैसला,पटाखों के भंडारण और बिक्री पर,लगाया प्रतिबंध

Spread the love

दिल्ली/रायपुर। केजरीवाल सरकार ने दीपावली से पहले पटाखों के भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि बीते 3 साल से दिवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।वहीं दिल्ली सरकार के इस फैसले पर लोग अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस फैसले का विरोध भी करते दिख रहे हैं, वहीं कुछ लोग समर्थन भी कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor