The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

फेसबुक पेज पर तबला वादन और गीतों से दी पुष्पांजलि

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नामचीन तबला वादक पं. कन्हैया लाल भट्ट को गत दिनों डी.डी. नगर स्थित उनके निवास में आॅनलाइन फेस बुक पेज पर उनकी पत्नी रूखमणी भट्ट, उनके सुपुत्र रमेश कुमार भट्ट, पुत्रवधु आस्था भट्ट ने उनकी तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के आरंभ में स्व. भट्ट के सुपत्र रमेश भट्ट ने तबला वादन प्रस्तुत किया। उसके पश्चात आस्था भट्ट ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। स्मृति दिवस पर स्व. भट्ट की पुत्रवधु आस्था भट्ट ने बताया कि पं. कन्हैया लाल भट्ट अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही आकाशवाणी,रायपुर में तबला के ए ग्रेड कलाकार रहे।उन्होंने कई कन्सर्ट रायपुर ही नहीं बल्कि भोपाल, मुंबई जैसे शहरों में किए। राजधानी में पद्म श्री मदन चौहान, महेन्द्र चौहान, तालमणी की उपाधि प्राप्त अशोक कुर्म जैसे कलाकारों को तबला वादन सिखाया। डॉ. अरूण सेन, डॉ. अनीता सेन, शेखर सेन,स्व. कल्याण सेन,पं. गुणवंत व्यास जैसे कलाकारों के साथ पारिवारिक संबंध थे और उनके साथ बैठकें होती थी। उन्होंने बताया परवीन सुल्ताना, बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की मां निर्मला देवी के साथ तबले पर संगत किया था। मशहूर सितार वादक पं. रविशंकर जी के साथ भी संगत करने का मौका मिला।
इस मौके पर रमेश भट्ट ने जहां तबला वादन प्रस्तुत किया वहीं आस्था भट्ट, सुरेश वैष्णव ‘राही’, प्रमोद देवांगन आदि ने गीतों के माध्यम से पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम संचालन आस्था भट्ट, सुरेश वैष्णव राही ने किया. धन्यवाद ज्ञापन रमेश भट्ट ने किया।

“राहुल चौबे की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor