प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ से 11 लाख पोस्टकार्ड पर शुभकामना और आभार लिखवाकर भेजने की तैयारी— रमन सिंह

Spread the love

रायपुूर। प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जनाधार दिखाने की तैयारी की है। इसके लिए भाजपा नेता छत्तीसगढ़ से 11 लाख पोस्टकार्ड पर शुभकामना और आभार लिखवाकर प्रधानमंत्री को भेजने की तैयारी में हैं। यही नहीं भाजपा युवा मोर्चा को पांच लाख स्मार्टफोन में नमो एप इंस्टाल कराने की जिम्मेदारी मिली है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक चलने वाले “सेवा ही समर्पण” अभियान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज इसकी जानकारी दी रमन सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने 17 सितम्बर से लेकर 7 अक्टूबर तक के बीस दिन के समय को सेवा और समर्पण के रूप में ही मनाए जाने का निर्णय लिया है। इसी दौरान महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस भी आता है। इन 20 दिनों के लिए प्रदेश भाजपा ने कई कार्यक्रम तय किए हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा, इन 20 दिनों में भाजपा जनता तक पहुंचेगी और केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएगी। छत्तीसगढ़ से शुभकामना और आभार के कुल 11 लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे। युवा मोर्चा कुल 5 लाख लोगों के मोबाइल में नमो एप इंस्टाल कराएगा। बताया गया कि सेवा और समर्पण अभियान का प्रभार प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी को दिया गया है। पूर्व मंत्री लता उसेंडी इस अभियान की सह प्रभारी होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published.