The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में जिला युवा कांग्रेस द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। केंद्र में बैठी मोदी सरकार के द्वारा आए दिन पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम मे लगातर हो रही वृद्धि के विरोध में छत्तीसगढ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी जी के निर्देश पर आज जिला युवा कांग्रेस के द्वारा जिला उपाध्यक्ष भरत मिश्रा के नेतृत्व में कटघोरा विधनसभा अंतर्गत इमलीछापर कुसमुंडा मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप मे बढ़ते दामों के विरोध में ठेले में वाहन रखकर नारेबाजी करते हुए अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जिला महासचिव युवा कांग्रेस कोरबा तारकेश्वर मिश्रा, रोशन निर्मलकर, कटघोरा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बालेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नोभित साहु, हरिहर दास, खगेश बरेठ, कमलेश प्रजापति सहित युवा नेता अनुराग सिंह, मुकेश राजपूत, रोहित मिश्रा, नीरज पैंकरा, कृष्णा, जगदीश, बंटी, बिट्टू, सुमरन और अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *