The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छापेमारी कार्यवाही के दौरान एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी, 21368 रुपए के सामान भी किये जब्त

Spread the love

कांकेर। कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम एवं अभिहित अधिकारी कांकेर के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल सिंह, नमूना सहायक नंद किशोर हिरवानी एवम टीम द्वारा कच्चे भानुप्रतापपुर के किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। धीरज किराना स्टोर प्रो धीरज जयसवाल के दुकान से टोस्ट 43 पैकेट, कोपरा 3 किलो, राइस ब्रान तेल 38 पैकेट, मैदा 17 पैकेट, बिस्किट 15 पैकेट, साबूदाना 3 पैकेट, पापड़ 32 पैकेट, चायपत्ती 11 पैकेट, आटा 5 किलो कुल 10079 रुपए, चालकी किराना प्रो सुनाऊ चालकी नमक 50 पैकेट, नूडल 38 पैकेट, 1900 रुपएमां किराना प्रो कांति हिडको के दुकान से घी 1 kg, डेयरी मिल्क 128 नग 1388 रुपएमनीष एजेंसी कांकेर प्रो विवेक बुधवानी से चाको प्ले 20 डिब्बे,टेडी चाकलेट 15 डिब्बे, लेस चिप्स 200 पैकेट, किड्स कैट 10 डिब्बे, स्नाकोन 12 डिब्बे एवम अन्य कीमत 8000 रुपए सभी दुकानदारों से कुल 21368 रुपए के जप्त कर एक्सपायरी के संबंध में नोटिस दिया गया। जवाब उपरांत खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor