The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,भारी मात्रा में माल जब्त

Spread the love

रायपुर। पंडरी क्षेत्र में गांजा के साथ आरोपी शब्बीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थाना पंडरी पुलिस की टीम को सूचना मिली थी, कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत स्थित मोवा ओव्हर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शब्बीर खान निवासी विधानसभा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी शब्बीर खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 650 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 13,000 रूपए एवं नगदी रकम 500 रूपये जुमला कीमती 13,500 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 246/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – शब्बीर खान पिता शमशेर खान 30 साल निवासी मांढ़र छपोरा थाना विधानसभा रायपुर।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor