The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चाकूबाजी मामले में दोनों बदमाशों को पकड़ने के बाद पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपियों से दोबारा ऐसा अपराध नहीं करने के लगवाए नारे

Spread the love

रायपुर। अश्वनी नगर इलाके में हुए चाकूबाजी मामले में पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है। दोनों बदमाशों को पकड़ने के बाद पुलिस ने जुलूस निकाला है। पुलिस आरोपियों को लेकर पैदल सड़क पर घूम रही है। साथ ही आरोपियों से दोबारा ऐसा अपराध नहीं करने के लिए नारे भी लगवाए गए। कल पुलिस ने किया था गिरफ्तार – प्रार्थी अनिल डडसेना ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह डंगनिया स्कुल पानी टंकी के पीछे खदान बस्ती में रहता है। प्रार्थी का बड़ा भाई सुनील डडसेना अपने दोस्त टिल्लू उर्फ तुलेश्वर व उसके साथी के साथ अश्वनी नगर तरफ पैदल घुमने गया था। उसी समय पुरानी बातों को लेकर टिल्लु उर्फ तुलेश्वर तथा उसके साथी ने प्रार्थी के बड़े भाई सुनील डडसेना को अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करते हुए टिल्लु उर्फ तुलेश्वर ने अपने पास रखें चाकू से सुनील डड़सेना के दोनों पैर के जांघ में तथा बायें हाथ में मारकर चोट पहुंचाकर वहां से फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 35/22 धारा 294, 506, 323, 324, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा अपने वाहन में सुनील डड़सेना जो काफी गंभीर रूप से घायल हो चुका था, को त्वरित ईलाज हेतु मेकाहारा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। पुलिस की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल लाने से उसकी जान बचायी गयीं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *