The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बड़ी खबर: असमाजिक तत्वों ने मंदिरों में किया तोड़फोड़,धर्म ध्वजा निकाल कर फेंका, हनुमान जी की मूर्ति को तोड़कर पास की नहर में फेंका

Spread the love

जांजगीर। जांजगीर में गुरुवार सुबह असमाजिक तत्वों ने दो अलग-अलग स्थानों पर हनुमान जी के मंदिरों में तोड़फोड़ कर दी। वहां लगी धर्म ध्वजा निकाल कर फेंक दिए, और स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को भी तोड़कर पास की नहर में फेंक दिया गया है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। भारतीय जनता युवा मोर्चा व एबीवीपी कार्यकर्ता सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है।जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ क्षेत्र के मिसदा गांव और शिवरीनारायण के केरा रोड स्थित हनुमान मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि ताला तोड़कर असामाजिक तत्व मंदिर में दाखिल हुए। उन्होंने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति तोड़ दी। मंदिर में लगे धर्म ध्वज को भी निकाल कर फेंक दिया गया। पुलिस ने खंडित मूर्ति को पास की ही नहर से बरामद किया है। जानकारी फैलने पर मौके पर लोग एकत्रित होना शुरू हो गए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *