The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। साइलेंसर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह में नाबालिग सहित चार युवक शामिल हैं। पकड़े गए आरोपी महंगी धातु पैलेडियम के लिए साइलेंसर चोरी करते थे। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस पैलेडियम के खरीदार की जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि खरीदारों में उत्तर प्रदेश के लोग भी शामिल हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि बीते कुछ दिनों से जिले के अलग-अलग क्षेत्र से इको कार के साइलेंसर चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थी। टीम जांच में जुटी थी। तभी पता चला कि सरकंडा के चांटीडीह स्थित रामायण चौक में निवासी मो. इमरान खान साइलेंसर बेचता है। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह तालापारा में रहने वाले अपने दोस्त मो. इरफान खान व मगरपारा निवासी इमरान उर्फ अनीश खान और एक नाबालिग के साथ मिलकर इको कार का साइलेंसर चोरी किया था। उसके बताए अनुसार पुलिस ने नाबालिग के साथ ही इरफान और इमरान को भी पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस ने इको कार के 12 साइलेंसर भी जब्त किए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor