The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ड्रग्स सौदागर को 1.2 ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ड्रग सप्लायरों का जाल बिछा हुआ है। राजधानी में एक तरफ पुलिस मुस्तैदी से नशे के कारोबार पर रोक लगाने का प्रयास कर रही है लेकिन वही दूसरी तरफ नशे का कारोबार करने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। ड्रग्स मामले में पुलिस की इतनी कड़ी कार्रवाई के बाद भी नशे के करोबारी अपने कारोबार को बढ़ाने से बाज नहीं आ रहे है। ड्रग्स सप्लाई के मामले में रायपुर पुलिस पूरी तरह एक्शन के मूड में है।

रायपुर में एक बार फिर ड्रग्स जैसे नशे के सौदागर को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपित सुखजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। नशे के सौदागर को पकडऩे का मामला रायपुर के आमानाका थाना इलाके के हीरापुर छठ तालाब के पास का है, जहां पुलिस को ट्रक क्र. सीजी 04 एलक्यू 1677 के केबिन से 1.2 ग्राम हेरोइन ड्रग मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपित सुखजीत सिंह 42 वर्ष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 ए के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor