The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ​हाइवा दुकान में घुसी,दुकानदार की मौके पर मौत,शव बंटा कई टुकड़ों में

Spread the love

कांकेर। तेलगरा में रायपुर की ओर से आ रही गिट्टी से भरी हाइवा एक दुकान में घुस गई। इससे दुकान में बैठे एक दुकानदार की घटना स्थल में ही मौत हो गई। घटना इतनी जबर्दस्त थी कि ग्रामीण का शव कई टुकड़ों में बंट गया। वहीं हाइवा चालक वाहन में ही फंसा है, जिसे निकालने जद्दोजहद की जा रही है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष देखी जा रही है। इसके कारण सड़क की दोनों ओर चक्काजाम हो गई, जिसे देखते हुए कांकेर से पुलिस टीम रवाना हुई व माहौल को शांत करने कोशिश करती रही। वहीं धीरे-धीरे ग्रामीणों का हुजूम बढ़ता गया जिनके चलते सड़क की दोनों ओर चक्काजाम हो गया। घटना देर शाम की बताई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor