The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शिक्षक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 20 नवंबर तक करें आवेदन,देखें पूरी खबर

Spread the love

मुंगेली। मुंगेली जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा मुंगेली, मंहत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया में संविदा आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु 20 नवम्बर शाम 05 बजे तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। भर्ती के संबंध में विज्ञापन का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा, मुंगेली हेतु शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक गणित (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (हिन्दी माध्यम), व्यायाम शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला सहायक, महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी हेतु व्याख्याता रसायन (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता हिन्दी (हिन्दी माध्यम), प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) एवं भृत्य और स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया हेतु व्याख्याता हिन्दी (हिन्दी माध्यम), व्याख्याता संस्कृत, शिक्षक कला (हिन्दी माध्यम), शिक्षक विज्ञान (हिन्दी माध्यम), शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम), लेखापाल/सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के पदों पर भर्ती की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *