The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

RTI एक्टिविस्ट की कार में अज्ञात आरोपियों ने लगाई आग,कार जलकर खाक,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कोरबा। कोरबा जिले के रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले खरमोरा में 02 फरवरी की देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया। जिससे कार धू-धूकर जल कर खाक हो गई। आरटीआई एक्टिविस्ट मनीष राठौर की कार में आग लगाई गई है। जिसके सूचना के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन कार जल कर खाक हो गई थी। मामले के शिकायत के बाद रामपुर पुलिस मौके पर पहंची और कार में आग किसने लगाई इसकी जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor