The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

यात्रीगण कृपया ध्यान दें,5 मई से 24 तक कई ट्रेने रद्द

Spread the love

बिलासपुर/रायपुर। रेलवे ने फिर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। SECR की 11 एक्सप्रेस और 10 मेमू ट्रेनें रद्द की गई हैं। 5 से 24 मई तक अलग-अलग दिनों में ये ट्रेनें रद्द की गई हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि इससे पूर्व दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने 23 अप्रैल 2022 को आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुल 23 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया था। इस वजह से यात्री परेशान हो रहे थे। साथ ही प्रदेश की सियासत भी इसको लेकर गरमाई हुई थी। सीएम भूपेश बघेल ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। भारी विरोध के बाद रेलवे प्रबंधन ने रद्द की गई कुल 23 ट्रेनों में से 7 को वापस शुरू करने का फैसला लिया था। इस फैसले के तहत छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम निजामुद्दीन विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस और सिकंदराबाद रायपुर सिकंदराबाद को बहाल करने के आदेश जारी किए गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor