The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अवैध शराब पर कार्रवाई में लापरवाही, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित

Spread the love

गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण न कर पाने और संदिग्ध आचरण के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिंह ने 29 मई को यह आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं और थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पाई। मामला तब गंभीर हुआ जब एसीसीयू रायपुर की देहात टीम ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब बिक्री की पुष्टि की। इसी दौरान थाना प्रभारी के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठे और उन पर संदिग्ध आचरण तथा आरोपी से एकांत में बातचीत करने का आरोप लगा। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) से संबद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *