The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

खैरागढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने केमिकल से फल पकाने वाले प्रतिष्ठान पर मारा छापा

Spread the love

गर्मियों के दौरान लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खैरागढ़ जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक धृतलहरे की टीम ने जिले के विभिन्न फल बाजारों, मंडियों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान छुईखदान में करीब 20 किलो सड़े-गले आम, 5 दर्जन केले, पपीता और अंगूर नष्ट कराए गए, जबकि एक गन्ना जूस सेंटर में भारी गंदगी और खुले में रखी बर्फ मिलने पर दुकान बंद करा दी गई। इतवारी बाजार और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में भी खराब फल नष्ट किए गए। अभियान की सबसे बड़ी कार्रवाई गंडई के खंडेलवाल फल भंडार में हुई, जहां बिना खाद्य पंजीयन के केमिकल से फल पकाने का मामला सामने आया। छापेमारी के दौरान फल पकाने में इस्तेमाल होने वाले कई रसायन बरामद किए गए और करीब 60 कैरेट केले जब्त किए गए, जिनकी कीमत 50 से 60 हजार रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *