The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नंदनवन जू में एंट्री और सफारी टिकट महंगे, विदेशी पर्यटकों पर भी बढ़ा शुल्क

Spread the love

नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू और जंगल सफारी में घूमने आने वाले पर्यटकों को अब पहले से अधिक शुल्क चुकाना पड़ सकता है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रवेश टिकट, सफारी राइड, जिप्सी सफारी तथा फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी शुल्क की नई दरें जारी की हैं, जिनमें कई श्रेणियों में 50 प्रतिशत से लेकर दोगुनी तक बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के अनुसार 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों का जू प्रवेश शुल्क 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये और 12 वर्ष से अधिक आयु के आगंतुकों का शुल्क 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए यह शुल्क 200 रुपये से बढ़कर 500 रुपये हो गया है। सफारी टिकट, जिप्सी सफारी और अन्य सुविधाओं के शुल्क में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। वहीं सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को विशेष छूट और कुछ श्रेणियों में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा जारी रहेगी। नई दरों के लागू होने के बाद पर्यटकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *