The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

टाकरागुड़ा में ईसाई मतांतरित के शव काअंतिम संस्कार करने पर ग्रामीणाें में आक्रोश

Spread the love

जगदलपुर। जिला मुख्यालय से 30 किमी मुख्य मार्ग पर स्थित बड़ाजी थाने के ग्राम पंचायत टाकरागुड़ा में एक ईसाई मतांतरित व्यक्ति की मृत्यु पर गांव में कफन दफन के मामले को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है l यह घटना बेलर टाकरागुड़ा के झीटकापारा की है। जहां मृत व्यक्ति का नाम पंडरी नाग जाति माडिया विगत कई वर्षों से ईसाई पंथ का अनुपालन कर रहा था l जब ईसाई मतांतरित लोग मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार ईसाई रीति से करने गांव के हिंदू मुक्तिधाम में करने की योजना में थे l परन्तु ग्रामीणों को जब यह घटना की जानकारी मिली तत्काल इसका विरोध कर शव को ईसाई कब्रिस्तान में कफन दफ़न करने कहा गया l
इस मामले में ग्राम पुजारी का कहना है कि हम आदिकाल से ही सत्य सनातन एवं प्रकृति पूजक है हमारे पूर्वज आदिकाल से देवी देवताओं को पूजते आ रहे हैं l परन्तु कुछ वर्षों से कुछ लोग अपनी संस्कृति एवं रूढ़ि परंपरा को छोड़कर कर विदेशी पाश्चात्य संस्कृति का पालन कर गांव के परंपरा के विपरीत कार्य करते है l गांव में होने वाले गुड़ी जतरा पूजा में शामिल न होकर इसका विरोध करते हैं एवं गांव में टकवाव की स्थिति निर्मित करते है l ग्राम पंचायत सरपंच का कहना है कि हम ग्राम सभा में पारित नियम एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं जो कि अपने अपने धर्म के लिए सरकार द्वारा आबंटित कब्रिस्तान में शव को दफनाने का आदेश देती है l
बजरंग दल के विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने कहा कि हम ईसाई मिशनरियों के मंसूबों को कतई सफल होने नहीं देंगे l यह मिशनरी शिक्षा चिकित्सा के नाम पर हमारे भोले भाले आदिवासी भाई बहनों को बरगलाकर इनका धर्मांतरण करके इनका शोषण करते हैं एवं इनकी ही भूमि पर चर्च का निर्माण करते और इनके पट्टा पर कई प्रकार के ऋण निकालकर उनको ही फंसाने का कार्य करते है l ऐसे कृत्य कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है l यह जिस भाषा में समझेंगे बजरंग दल उसी भाषा में समझने का कार्य करेगा l
विहिप के जिला सह मंत्री घनश्याम नाग ने कहा कि ईसाई मिशनरी बस्तर जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र को आए दिन कुछ न कुछ घटना को अंजाम देते हैं l हमारे आदिवासी बेटियों को प्रेम जाल में फसाना, जमीन अतिक्रमण, अवैध चर्च का निर्माण कर गांव की रीति नीति को बाधा पहुंचाने का कार्य करते है l
बजरंगदल सह संयोजक योगेश रैली का सभी ग्रामीणों से अनुरोध किया और कहा कि सभी ग्राम वासी एकजुट होकर रहे एवं कोई भी बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश करता है, तो उसकी जानकारी पुलिस थाना में अवश्य सूचना दे ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके l
इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच बंगाराम बघेल , कमला बघेल, मिकेस्वर,जनपद सदस्य हिडमा राम मंडावी, बदरू राम, रैयतू राम, लच्छिन राम,अनिल बघेल, सुंदरलाल एवं सभी ग्रामवासी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *