The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लौह अयस्क लेकर जा रही मालगाड़ी हुई डी रेल,6​ डिब्बे पटरी से उतरे

Spread the love

जगदलपुर। जगदलपुर-विशाखापट्टनम रेल लाइन में ट्रेन हादसा की खबर सामने आ रही है। देर रात वॉल्टेयर जा रही मालगाड़ी डी रेल हो गई। हादसे में ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं हादसे के कारण इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जानकारी के अनुसार उड़ीसा के नंदपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी डी रेल हुआ है। मालगाड़ी में लौह अयस्क ले जाया जा रहा था। मरम्मत के लिए रेलवे की टीम मौके पर पहुंची है। हादसे के चलते जगदलपुर से विशाखापट्टनम चलने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त की गई है। कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *