The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पितृपक्ष में तिलांजलि देने जा रहा युवक को क्रेन ने कुचला मौके पर मौत,पुलिस ने क्रेन को किया जब्त

Spread the love

मरवाही/रायपुर । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोमवार सुबह गौरेला थाना क्षेत्र में क्रेन से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। गोरखपुर गांव निवासी रोहित मिश्रा 45 वर्ष पुत्र स्व . बृज नंदन मिश्रा सोमवार सुबह करीब 9 बजे तिलांजलि देने के लिए नदी किनारे जा रहा था। घर से जैसे ही वह निकाला, इसी दौरान पीछे से आई क्रेन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुटती देख चालक वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्रेन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor