The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की बेटी-बेटा ने दूसरी मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Spread the love

राजनांदगांव। दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की बेटी-बेटा के समर्थन में खैरागढ़ के लोग सडक़ पर उतर आए हैं। स्थानीय लोगों ने देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह के खिलाफ नारेबाजी की, और उन पर कार्रवाई की मांग की। देवव्रत सिंह की बेटी शताक्षी, और बेटा आर्यव्रत सिंह ने विभा सिंह से जान के खतरे का अंदेशा जताया था, और पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने अपने पिता की मौत के लिए दूसरी पत्नी विभा सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। सोमवार को बकायदा नारेबाजी की, और विभा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने शताक्षी, और आर्यव्रत को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन से आग्रह भी किया है। उल्लेखनीय है कि दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। बताया गया कि देवव्रत सिंह का दूसरी पत्नी विभा सिंह से संबंध मधुर नहीं थे, और उनका भी तलाक होने वाला था। इससे पहले ही देवव्रत सिंह का निधन हो गया। शताक्षी, और आर्यव्रत ने आरोप लगाया है कि विभा सिंह के तनाव की वजह से ही पिता की मौत हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *